Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Tamil Nadu: थेनी जिले में जेल तोड़कर भागे 17 कैदी, बीमार होने का बहाना बना गार्ड पर हमला, तलाशी अभियान जारी | Parmarth TV बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पूर्व मॉडल क्यूल ने Trump पर लगाया रेप का आरोप, कहा-उनके शरीर के कई हिस्सों से खून… | Parmarth TV SIR: ईसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आयोग ने ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को किया खारिज | Parmarth TV रेलवे ने कर दिया है बड़ा बदलाव, आज से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों… | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 2,442 रुपए हुई सस्ती, इतने गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी अचानक पहुंचे तेहरान, फिर… | Parmarth TV Uttarakhand: दिल्ली की कंपनी की रामनगर के रिजॉर्ट में पार्टी, सेल्स टीम की महिला कर्मचारी से जबरन शराब पिलाकर रेप… | Parmarth TV

चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लिवाली को जोर रहा हालांकि बैंकिंग सेक्टर के दबाव में प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.08 अंक (0.01 प्रतिशत) टूटकर 73,598.67 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 3.45 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 22,749.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स 122 अंक की गिरावट के साथ 73,484 अंक पर खुला और लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में यह नीचे 73,179 अंक तक और ऊपर 73,763 अंक तक गया। बैंकिंग, वित्त और आईटी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, धातु, रियल्टी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे।

वृहत बाजार में सभी सूचकांक ऊपर रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.69 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एनएसई में जिन 3,665 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,455 के शेयरों में तेजी और 1,103 में गिरावट रही। अन्य 107 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

Also Read : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को 3-0 की अपराजेय बढ़त

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल का शेयर 3.18 प्रतिशत, ट्रेंट का 2.40 प्रतिशत और मारुति सुजुकी का 2.28 प्रतिशत की बढ़त में रहा। पावरग्रिड का शेयर 1.99 फीसदी, इटरनल का 1.66, बीईएल का 1.28, टाटा स्टील तथा एनटीपीसी के एक फीसदी, सनफार्मा का 0.98 और टाइटन का 0.97 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी मजबूती रही।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 1.55 प्रतिशत टूट गया। एक्सिस बैंक में 1.53 प्रतिशत, टीसीएस में 1.42, एशियन पेंट्स में 1.40, एचडीएफसी बैंक में 1.19 और आईसीआईसीआई बैंक में 0.96 प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 1.73 प्रतिशत मजबूत हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.33 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.73 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.26 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.70 प्रतिशत नीचे रहा।

Pic Credit : UNI

Trending News