Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, जारी हुई वित्तीय स्वीकृतियां | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने आमजन के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, जारी हुई वित्तीय स्वीकृतियां | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब आमजन का बड़ी सौगातें दी हैं। भजनलाल सरकार के राज्य बजट में घोषित विकास कार्यों को धरातल पर लाने के लिए वित्त विभाग के व्यय-3 अनुभाग ने गत 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। इससे आमजन से जुड़े कई काम होंगे। वित्त विभाग की ओर से अतिरिक्त पीएचईडी में जेजेएम हेतु कार्यादेश जारी करने की सहमति भी दी गई है।

वित्त विभाग की ओर से राजधानी जयपुर की सांगानेर तहसील में गुलार डायवर्जन डैम की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य एवं गुलार से बदलाई फीडर तक चैनलाईजेशन कार्य हेतु 25.92 करोड रुपए, भरतपुर जिले के मोती महल चैनल 206 से बछमडी रोड ब्रिज चैनल 222 तक के नवीनीकरण कार्य हेतु 15.28 करोड रुपए तथा झालावाड जिले की डाग तहसील में किशन नगर गांव में सौर ऊर्जा प्रणाली से स्प्रिंकलर द्वारा किशन नगर लघु सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य हेतु 16. 05 करोड़ रूपए की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। ये तीनों कार्य जल संसाधन विभाग के हैं। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जयपुर शहर एवं जयपुर जिले के शहरी कस्बों में आगामी मार्च तक टैंकरों से पेयजल सप्लाई के लिए 7.33 करोड रूपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है।

नवीनतम तकनीक आधारित राजनेट 2.0 किया जाएगा स्थापित

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा प्रदेश के कोने-कोने में ई—गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सुलभ रूप से पहुंचाने की दृष्टि से डिजिटल आधारभूत ढ़ांचे को और अधिक सुरक्षित करने हेतु नवीनतम तकनीक आधारित राजनेट 2.0 स्थापित करने हेतु 40280 करोड रुपए की सहमति प्रदान की गई है। एनसीआर और एनसीएपी शहरों के लिए एंटी स्मोग गन, स्मॉग टॉवर ओन हेवी ट्रैफिक एरिया, गॉबलर मशीन, मैकेनिकल रोड्स स्वीपर, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन्स संबंधी कार्यों के लिए 14.72 करोड़ रूपये की सहमति प्रदान की गई।

PC:dipr.rajasthan

Parmarth TV

Trending News