Parmarth TV
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर परिषद सरदारशहर के सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने भाजपा पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
टीकाराम जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से आज कहा कि डरपोक भाजपा लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद करो। नगर परिषद सरदारशहर के सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए नियमानुसार आज बैठक रखी गई, जिसमें भाजपा के सभापति के खिलाफ दो तिहाई से अधिक पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव आ रहा था, लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव अधिकारी का बैठक में अनुपस्थित रहना न केवल संविधान का अपमान है, बल्कि यह कानून और लोकतांत्रिक व्यस्थाओं का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है।
भाजपा न तो संविधान को मानती है, ना ही कानून को, ये लोग जनप्रतिनिधियों का निरंतर अपमान कर, तानाशाही मानसिकता में उतर चुके हैं। ये लोकतंत्र नहीं, सत्ता का दुरुपयोग है।
PC:indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







