Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Jagannath Rath Yatra: आस्था का सैलाब…भक्तों ने खींचा भगवान का रथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के किए दर्शन

Jagannath Rath Yatra: आस्था का सैलाब…भक्तों ने खींचा भगवान का रथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के किए दर्शन

यात्रा के मद्देनजर नगर के कई प्रतिष्ठान दोपहर में बंद रखे गए। व्यापारियों ने यात्रा में शामिल होकर भगवान का स्वागत किया। यात्रा के मार्ग पर कई स्वागत द्वार भी बनाए गए थे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा कर जगत के नाथ का स्वागत किया गया। यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए तथा भगवान का स्वागत किया।

By Manoj Bhadoriya

Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 06:52:50 PM (IST)

Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 06:52:50 PM (IST)

यात्रा के दौरान रथ के आगे मार्ग बुहारतीं महिलाएं।

HighLights

  1. रथ में निकले जगत के नाथ, आस्था ने बुहारा मार्ग
  2. बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ दिए दर्शन
  3. सैकड़ों भक्त शामिल हुए, भगवान का किया स्वागत

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर: शहर में सोमवार को उस समय आस्था का उल्लास छा गया, जब जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर निकले। जैसे ही मंदिर से रथ रवाना हुआ, गगन जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने प्रभु का रथ खींचा, वहीं इस दौरान आस्थावान झाड़ू से मार्ग बुहारते रहे। पूरे यात्रा मार्ग में करीब चार घंटे तक भक्ति का आह्लाद चरम पर रहा।

उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भगवान दोपहर करीब तीन बजे सुसज्जित रथ में सवार होकर भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले। स्वामी व्यंकटेशाचार्यजी महाराज की उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर पर प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास मंत्री नागरसिंह चौहान, कलेक्टर डा. अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित अन्य गणमान्यजनों ने रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद बारी-बारी से श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान का रथ खींचते नजर आए। इस दौरान मार्ग को निरंतर बुहारा जाता रहा। शाम करीब सात बजे यात्रा मंदिर पहुंची। यहां भगवान की आरती की गई। पश्चात मंदिर परिसर में स्वामी व्यंकटेशाचार्य महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानें इस पवित्र दिन की तारीख और शुभ मुहूर्त

भगवान पर जगह-जगह हुई पुष्प की वर्षा

यात्रा के मद्देनजर नगर के कई प्रतिष्ठान दोपहर में बंद रखे गए। व्यापारियों ने यात्रा में शामिल होकर भगवान का स्वागत किया। यात्रा के मार्ग पर कई स्वागत द्वार भी बनाए गए थे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा कर जगत के नाथ का स्वागत किया गया। यात्रा में आलीराजपुर के अलावा आंबुआ, आजादनगर, दाहोद, जोबट, बाग, नानपुर, कुक्षी, छोटा उदयपुर, इंदौर, खट्टाली, बड़ौदा, डही सहित अनेक स्थानों से सैकड़ों भक्त शामिल हुए तथा भगवान का स्वागत किया।

यह रहा यात्रा का मार्ग

यात्रा श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर से शुरू होकर पोस्ट आफिस चौराहा, रामदेवजी मंदिर, वाणी मोहल्ला, पोस्ट आफिस, एमजी रोड़, हाट गली, टाकीज चौराहे तक व टाकीज चौराहे से वापस हाट गली, स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने से रणछोड़राय मंदिर मार्ग, बस स्टैंड, एमजी रोड होते हुए श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर प्रांगण में पहुंची। यात्रा की झलकियां-यात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र, महिलाएं पीले वस्त्र व युवतियां लाल व पीली चुनरी में शामिल हुईं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाजों द्वारा पुष्पवर्षा व जलपान से स्वागत किया गया। गाजे-बाजे संग निकली यात्रा में सर्व हिंदू समाज जन ने बारी-बारी से भगवान के रथ को खींचा।

Trending News