Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बयाना के बिड़यारी गांव में सभा को संबोधित किया। उन्होंने भरतपुर संभाग के 993 करोड़ रुपये के 249 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा में सरकार के कामकाज और आने वाले वर्षों की योजनाओं का जिक्र किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने बिना पेपरलीक के अब तक 410 परीक्षाओं का आयोजन कराया है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के जरिए 1 लाख 90 हजार पदों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है।
बिड़यारी गांव में मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के 993 करोड़ रुपये के 249 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए काम कर रही है।
pc- patrika
Parmarth TV







