खेल डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आज राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी है। करीब चार साल बाद हो रहे आरसीए चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय से कहा कि मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करे। देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा कि हाईकोर्ट जब तक सुनवाई पूरी करके फैसला नहीं सुना देता है, तब तक चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक रहेगी। रिजल्ट सील बंद लिफाफे में रहेगा।
आपको बात दें कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के तहत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य चुने जाने हैं। अभी आरसीए की एनुअल जनरल बॉडी के बाद वोटिंग जो करीब दो घंटे तक चलेगी। आरसीए चुनाव में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह, सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव समेत कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह के बेटे धनंजय सिंह और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय की किस्मत दांव पर है। छह पदों पर कुल 11 प्रत्यार्शियों के बीच मुकाबला है।
आरसीए चुनाव में कुल 38 लोगों को वोटिंग का अधिकार मिला
चुनाव अधिकारी के मुताबिक, आरसीए चुनाव में कुल 38 लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव शामिल हैं। जयपुर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर राजेश कुमार तांबी, नागौर के कन्वीनर राजेश बिश्नोई, पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह को भी मतदान करने का अधिकार मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए अध्यक्ष पर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद फरवरी 2024 में उन्होंने इस्तीफा दिया था।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







