Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: वृषभ राशि को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: वृषभ राशि को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 29 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिन कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है।

वहीं मिथुन, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, विवाद और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशियों के लिए नए कार्य की शुरुआत, निवेश, वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष

आज का दिन अपने परिवार के साथ आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत भी आज आप कर सकते है। करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आज आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। बहुत दिन से आप जिस कार्य की तलाश में थे आज आपकी वह तलाश पूरी होने वाली है। आपको कोई बड़ा कार्य पद मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

मिथुन

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज मुनाफा और मुस्कान दोनों की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपको बड़ा लाभ देगा। पुराने कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों से भी आज आपको लाभ अर्जित होगा। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभ देगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

सिंह

आज अपने कार्यक्षेत्र में आपको लाभ अर्जित होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आपका निर्णय आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे। आज अपने परिवार के लिए भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के बड़े योग हैं। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ घर पर ही रहकर समय व्यतीत करेंगे। मौसम की दृष्टि से दिन अच्छा है। परिवार के साथ मौज मस्ती के साथ दिन व्यतीत होगा। मन में चल रही कोई बड़ी योजना सफल होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज मित्रों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा।

तुला

आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। हालांकि लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज कोई बेहद सुखद समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। हार्दिक दृष्टि से आज का दिन लाभ देगा। पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार व्यवसाय में नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज मातृ पक्ष से लाभ की योग बनेंगे।

धनु

आज अपने मित्रों के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि आज का दिन आपको निर्णय सोच समझ कर लेने होंगे। नहीं तो आपका कोई बड़ा कार्य उलझ सकता है। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां खत्म होगी। हालांकि व्यापार व्यवसाय में स्थित उतार-चढ़ाव की रहेगी। आज आर्थिक बड़े निर्णय सोच विचार कर लें। शेयर मार्केट में निवेश स्वच्छ विचार करें। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां खत्म होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

मीन

आज आप कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि आज मतभेदों की भी स्थिति निर्मित होगी। अपने साथी लोगों के साथ विवाद हो सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध सामान्य रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

Trending News