Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Rajasthan में अब बिना जनआधार कार्ड या अन्य दस्तावेज के भी मिलेगा फ्री इलाज | Parmarth TV

Rajasthan में अब बिना जनआधार कार्ड या अन्य दस्तावेज के भी मिलेगा फ्री इलाज | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंदों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लोगों को फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जनआधार कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं होने पर भी फ्री इलाज मिल सकेगा।

सरकारी अस्पताल इलाज से इनकार नहीं कर सकेंगे। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस संबंध में अस्पतालों को निर्देश दे दिए हैं। खबरों के अनुसार, गायत्री राठौड़ ने शुक्रवार रात सवाई मानसिंह अस्पताल, गणगौरी अस्पताल और महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में अनेक सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण किसी भी गरीब मरीज को लौटाया जाना उचित नहीं है। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस संबंध में बोल दिया कि अस्पतालों की पहली जिम्मेदारी मरीज को इलाज देना है, कागजी प्रक्रिया बाद में की जा सकती है।

इलाज में देरी या इनकार करने पर संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई

खबरों के अनुसार, प्रमुख शासन सचिव राठौड़ ने इस दौरान अस्पतलों को आदेश दे दिए कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले, असहाय, लावारिस, विमंदित, घायल एवं 65 साल से अधिक आयु के मरीजों का इलाज बिना दस्तावेज भी किया जाएगा। इन मरीजों को अस्पताल की मेडिकल रिलीफ सोसायटी के माध्यम से निशुल्क इजाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस लोगों के इलाज में देरी या इनकार करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाने की चेतावनी भी दे डाली है। गायत्री राठौड़ के इस कदम से दस्तावेजी कठिनाइयों का सामना कर रहे मरीजों को राहत मिलेगी।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News