Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV

Rajasthan में बनेंगी 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र की भी होगी स्थापना | Parmarth TV

Rajasthan में बनेंगी 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र की भी होगी स्थापना | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी और जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र की स्थापना की घोषणा की।


यह पहल हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। इस बात की जानकार उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है। सीएम भजनलाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज जयपुर के भवानी निकेतन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बाबा साहेब के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, छात्र हित में 10 नए छात्रावासों का लोकार्पण व 17 नए छात्रावासों का शिलान्यास किया।

प्रदेश के 80 लाख पेंशनभोगियों और 5.54 लाख पालनहार लाभार्थियों के खातों में कुल ₹1,363 करोड़ की सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधा हस्तांतरण किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक क्षेत्र की उत्कृष्ट विभूतियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार और उनका मार्ग, ‘अंत्योदय’ के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करते हैं। सशक्त और समावेशी राजस्थान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया: भजनला

सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, उन्हें चुनाव हराने की कोशिश की और भारत रत्न जैसे सम्मान से भी वंचित रखा। यह वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहेब के बनाए संविधान की मर्यादाओं को सबसे अधिक तार-तार किया है।

PC:  X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News