Parmarth TV
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी है। इसी बीच पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि आज इन सब बातों का वो समय नहीं है, हम सब एक है। हमारे में एकता है। राजस्थान से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। दूसरी ओर गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थक खुलकर विश्वेंद्र सिंह के विरोध में आ गए हैं।

कई नेताओं ने तो विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ बयान भी जारी किया है। इससे पहले विश्वेन्द्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव में भरतपुर और डीग में कांग्रेस की हार का कारण डोटासरा और दोनों जिलों को कांग्रेस अध्यक्षों को बताया था। विश्वेन्द्र सिंह ने इस संबंध में डोटासरा पर जमकर प्रहार किया था। जन्मदिन पर आज डोटासरा का जगह-जगह स्वागत किया गया है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







