खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223) और रोहित शर्मा (101) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट हराकर तीन मैचों की इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में टीम इंडिया ने केवल 43.3 ओवर में 406 रन का लक्ष्य हासिल किया। मैच में शुभमन गिल ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दम पर दो विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। गिल ने मैच में 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट का सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में हमवतन ईशान किशन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 126 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही वह एक दिवसीय क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। गिल ने इससे पहले जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में अपने वनडे क्रिकेट कॅरियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
मैक्सवेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
गिल ने इस पारी के दम पर वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया। गिल ने इस मामले में मैक्सवेल का 201 रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। गिल ने महज 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद केवल 89 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंदों में 150 रन बनाए थे। गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 255 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की। ये वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय सलामी जोड़ी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। रोहित 75 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







