Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार अब बनाएगी ये योजना, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार अब बनाएगी ये योजना, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार अब भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश् दिए हैं। उन्होंने इस दौरान शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भजनलाल ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल करने के साथ ही प्रदेशभर में स्मारकों का एकरूपीय मॉडल विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया।

राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिक के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिक के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उनका सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करने के क्रम में विभिन्न योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी
सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह और रैक्सको के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल विजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News