Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब जयपुर में आमजन को दी ये बड़ी सौगात | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब जयपुर में आमजन को दी ये बड़ी सौगात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजधानी जयपुर में आमजन को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।


उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यह पहल प्रदेशवासियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के सफर को और अधिक सहज, सुगम तथा गुणवत्तापूर्ण बनाएंगी। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत विकास एवं ग्रीन मोबिलिटी के विजन से प्रेरित डबल इंजन सरकार जनसुविधाओं के विस्तार, आधुनिक परिवहन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News