इंटरनेट डेस्क। इस सप्ताह ज्यादातर दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिला है। इसी कारण तो इस सप्ताह चांदी की कीमत में 10,609 रुपए की मोटी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, सोने की कीमत में भी लगभग तीन हजार रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,830 रुपए कम हुई है। इससे सोना गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 जून को सोने की कीमत 1.48 लाख रुपए के स्तर पर थी। वहीं, इस सप्ताह चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ चुकी है।
यानी इस सप्ताह चांदी की कीमत में 10,609 रुपए की गिरावट आई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने की कीमत बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी थी। तब से अब तक सोने की कीमत में 31 हजार रुपए की गिरावट आई है।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







