इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी करने वाले हैं। यहां पर कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे से शुरू होगा। इसके बाद पीएम मोदी किसानों को 23वीं किस्त का बड़ा तोहफा देंगे।
इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए की सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा। उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे डाले जाएंगे। किसानों को बेसब्री से किस्त की राशि का इंतजार है।
केन्द्र सरकार की आरे से अभी तय योजना की 22 किस्ते जारी कर चुकी है। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में हर चार माह के अन्तराल में दी जाती है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







