Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार दशहरे से पहले देगी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी सैलरी! | Parmarth TV Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने आमजन को दी बड़ी सौगात, पूर्ववर्ती सरकार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने आमजन को दी बड़ी सौगात, पूर्ववर्ती सरकार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। चित्तौडग़ढ़ के निंबाहेड़ा की कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार को आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर हर क्षेत्र में सुशासन की मिसाल कायम हो रही है। हमारे डेढ़ साल के कामकाज उनके पूरे पांच साल के कार्यकाल पर भारी हैं। 


 सीएम भजनलाल ने कहा कि हम प्रदेश को ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसी क्रम में हमने बिजली उत्पादन क्षमता में 4 हजार 270 मेगावाट की वृद्धि की, जबकि गत सरकार 5 वर्षों में 3 हजार 948 मेगावाट बढ़ा पाई।  उन्होंने कहा कि हमने डेढ़ साल में किसानों को 253 लाख मीटर से अधिक तारबंदी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया है, जबकि गत सरकार ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में केवल 113 लाख मीटर के लिए अनुदान दिया था।  


हमने डेढ़ साल में ही 55 पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया

हमने 18 महीनों में 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में केवल 29 हजार पौंड बनवाए। पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 49 पशुचिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया, जबकि हमने डेढ़ साल में ही 55 पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत कर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान निंबाहेड़ा में 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण कर आमनज को बड़ी सौगात दी है। 

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News