Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: इतने लाख किसानों का लाभार्थियों की सूची से काट दिया गया है नाम, जान लें  | Parmarth TV PM Kisan Yojana: आपको मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ या नहीं, स्टेटस कर लें चेक | Parmarth TV ईरान का शांति समझौता को लेकर बड़ा बयान, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV National Weather Forecast: झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, आज राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV Good news: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर एलएनजी से भरा जहाज भारत पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV दो लाख रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड है जरूरी, नहीं तो… | Parmarth TV गुरुद्वारा नानक निवास रिचमंड ने थॉम्पसन की सिख सोसायटी को 25,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 24 जून तक के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: अब आंधी के साथ तेज बारिश का जारी हुआ अलर्ट, पांच दिन रहेंगे भारी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: अब आंधी के साथ तेज बारिश का जारी हुआ अलर्ट, पांच दिन रहेंगे भारी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 16 जून तक अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने गुरुवार शाम से कई जगहों पर मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग की ओर से आज और कल के लिए 5 संभागों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी बारिश की गतिविधियों में आज से और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज और कल बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 14-16 जून को भी जारी रहने की संभावना है। आगामी दिनों में आंधी बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट  आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

मौसम में आए बदलाव के बावजूद प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इससे से लोगों को उमस भरी गर्मी का का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में तापमान में कमी आने के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

PC: navbharattimes.indiatimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News