Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: अब जारी कर दिया गया है ये अलर्ट, ओले गिरने की भी है आशंका | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: अब जारी कर दिया गया है ये अलर्ट, ओले गिरने की भी है आशंका | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस दिनों राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। इसके कारण अप्रैल के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।

इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। माउंट आबू और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री हुआ है। वहीं प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा है। लूणकरनसर में पारा 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से 9 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। आज और कल कई जिलों में मध्यम चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। आज तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। 8 और 9 अप्रैल को कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी भाग शुष्क रह सकते हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को दी है ये सलाह

मौसम विभाग की ओर से मौसम में आए इस बदलाव के कारण प्रदेश के किसानों को खेतों में पकी फसल और सब्जियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों से तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहम मिली हुई है।

PC:navbharattimes.indiatimes

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News