Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए, ये है प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आधी रात को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के 14 जिलों में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आधी रात को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के 14 जिलों में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आधी रात से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते  राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आ चुका है। इसी के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। राजधानी जयपुर में बारिश का दौर जारी है। इस बारिश के कारण शादियों के सीजन और खेतों में खड़ी फसलों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। लोगों की चिंता बढ़ गई है।  मौसम विभाग की ओर से आज के लिए राजधानी जयपुर सहित 14 जिलों में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जिलों  के लिए येलो अलर्ट  जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में सर्वाधिक देखने को मिल रहा है।  विभाग की ओर से इस इन संभागों में आगामी समय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज झोंकेदार हवाओं, बिजली चमकने और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, करौली, चूरू और हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के करीब  डेढ़ दर्जन जिलों में मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
जयपुर में वर्तमान अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस  दर्ज हुआ है। मौसम विभाग की ओर से कोटा में 11.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.4 डिग्री, जैसलमेर में 11.7 डिग्री, जोधपुर में 12.9 डिग्री, माउंट आबू में 9.0 डिग्री, अजमेर में 11.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.1 डिग्री, अलवर में 6.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 8.2 डिग्री, नागौर में 8.7 डिग्री, जालौर में 10.3, सिरोही में 9.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 8.1 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री और झुंझुनूं में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: rain patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News