Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Tamil Nadu: थेनी जिले में जेल तोड़कर भागे 17 कैदी, बीमार होने का बहाना बना गार्ड पर हमला, तलाशी अभियान जारी | Parmarth TV बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पूर्व मॉडल क्यूल ने Trump पर लगाया रेप का आरोप, कहा-उनके शरीर के कई हिस्सों से खून… | Parmarth TV SIR: ईसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आयोग ने ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को किया खारिज | Parmarth TV रेलवे ने कर दिया है बड़ा बदलाव, आज से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों… | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 2,442 रुपए हुई सस्ती, इतने गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी अचानक पहुंचे तेहरान, फिर… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, गिर सकती है आकाशीय बिजली | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, गिर सकती है आकाशीय बिजली | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। प्री मानसून की बारिश के प्रभाव से प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रभाव कम हो गया है। मंगलवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 1-2 दिन में दक्षिणी राजस्थान में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश का दौर 23 जून तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर के साथ ही दौसा, करौली, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जालौर, नागौर और सिरोही जिलों में गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर जारी हुआ है। कुछ स्थानों पर हवाएं 80 किमी/घंटा तक चल सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

जल्द ही प्रदेश में मानसून देगा दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात और आसपास के इलाकों में एक और कम दबाव के सक्रिय क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिणी राजस्थान की ओर बढऩे की संभावना है। इससे प्रदेश में जल्द ही मानसून की दस्तक की संभावना है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News