Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: टूटा सर्दी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, चार दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी,  जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: टूटा सर्दी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, चार दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी,  जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के प्रभाव से कई जिलों में रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। वहीं कोहरे का प्रभाव भी बढ़ रहा है। गत दो हफ्तों से सीकर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर 15 साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट चुका है। 15 साल में पहली बार नवंबर में ही पारा शून्य पर पहुंच गया है। यहां पर तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदु (0°C) पर रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण आज से चार दिन तक राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलने और रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।  एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज से आगामी चार दिन कड़ाके की सर्दी का असर रहने की संभावना है। रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर से मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है।

सीकर में 8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान

मौसम विभाग की ओर से रविवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को  राजधानी जयपुर में 13.3 डिग्री, पिलानी में 10.2 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री और झुंझुनूं में 10.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News