Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। प्री-मानसून गतिविधियां तेज के कारण राजस्थान में अभी मौसम बदला हुआ है। इस कारण तापमान में गिरावट आने से लागों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। अभी प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर लगातार जारी है। रविवार को राजधानी जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। दूसरी और फलोदी में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश का का सबसे गर्म शहर फलौदी रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आज 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, दौसा और भरतपुर ऑरेंज, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मानसून 24 से 25 जून के बीच प्रवेश कर सकता है
वहीं राजस्थान में मानसून 24 से 25 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। पहले लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बार मानसून के दौरान बारिश थोड़ी कम होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
PC:zeenews.india
Parmarth TV







