Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: नौतपा में गर्मी ने लोगों को झुलसाया, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: नौतपा में गर्मी ने लोगों को झुलसाया, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। नौतपा कल से शुरू हो चुका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के पश्चिमी भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। गत 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी 2-3 दिन प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,आज और कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज हो सकता है। कहीं-कहीं तीव्र 'ऊष्ण दिन एवं रात्रि' दर्ज होने की पूरी संभावना है।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.2 डिग्री, वनस्थली में 45.1 डिग्री,अलवर में 45 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और डबोक में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

इन दिन से मौसम में आ सकता है बदलाव
प्रदेश के मौसम में 28 मई से बदलाव आ सकता है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके प्रभाव से 28-29 मई से राज्य के कुछ भागों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। कहीं-कहीं बारिश का दौर शुरू भी शुरू हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर सकता है।

PC:abplive

Parmarth TV

Trending News