Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Shahbaz Sharif ने सिंधु नदी के पानी को लेकर यूएन में भारत को दी गीदड़भभकी, पेटल गहलोत ने खोल दी पाक के इस दावे की पोल | Parmarth TV New Rules: 1 अक्टूबर से बदलने वाले हैं ये नियम, लोगों की जेब पर भी पड़ेगा प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए, ये है प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच ही मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। इससे प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से 31 जनवरी व 1 फरवरी को एक बार फिर से प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी भागों में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसका प्रभाव प्रदेश के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों पर सर्वाधिक पड़ेगा।

इस नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 1-2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश / मावठ देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रहा है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राजधानी जयपुर में 8.5 डिग्री, पिलानी में 6.0 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, कोटा में 10.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.6 डिग्री, बाड़मेर में 10.2 डिग्री, जैसलमेर में 8.9 डिग्री, जोधपुर में 10.3 डिग्री, माउंट आबू में 3.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 4.4 डिग्री, करौली में 8.6 डिग्री, दौसा में 6.3 डिग्री और झुंझुनूं में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड हुआ है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News