Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आंधी-बारिश का जारी हुआ है अलर्ट, दे दी है ये चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आंधी-बारिश का जारी हुआ है अलर्ट, दे दी है ये चेतावनी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इनके प्रभाव से इस हफ्ते प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार को भी राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जगहों पर एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और मावठ होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के 6 जिलों में आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से 24 जनवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में मावठ की प्रबल संभावना है। इसके बाद, 26 से 28 जनवरी के बीच एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ अपना असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल से बारिश का दायरा बढ़ेगा। बीकानेर और शेखावाटी के अलावा जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि और मध्यम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

वहीं 24 और 25 जनवरी को बारिश थमने के बाद राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छा सकता है। 26 और 27 जनवरी को दूसरे विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में दोबारा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री, पिलानी में 6.6 डिग्री, सीकर में 6.5 डिग्री, कोटा में 9.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.8 डिग्री, चूरू में 7.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 6.5 डिग्री, नागौर में 5.3 डिग्री, जालौर में 7.9, सिरोही में 10.3 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, दौसा में 6.8 डिग्री और झुंझुनूं में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News