Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी, आज 16 जिलों के लिए है कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी, आज 16 जिलों के लिए है कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर अभी भी जारी है। प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रहीहै। जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे ने प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से एक से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। प्रदेश के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आगामी एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी 2-3 दिनों में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में पारा 1 से 2 डिग्री और नीचे जा सकता है। प्रदेश मे अभी कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर का सितम लोगों को झेलना पड़ेगा। भीषण सर्दी को देखते हुए प्रदेश कई जिलों में आज भी स्कूलों में अवकाश है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को दो दिन बाद खिली धूप ने लोगों को सुकून तो दिया। यहां पर अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी जयपुर के साथ ही जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, जालोर, सिरोही, नागौर , भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा जिलों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां पर रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अजमेर में 5.9 डिग्री, , माउंट आबू में 3.9 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, बीकानेर में 7.2 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News