Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। गलन के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। प्रदेश के पूर्वी जिलों, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में ठंड लोगों पर कहर ढा रही है। कोहरे के कारण उत्तर भारत के शहरों से जयपुर आने वाली कई ट्रेनेों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वह लेट हो रही हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में अगले सात दिन तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर और शेखावाटी अंचल में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को ठंड के इस दौर में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

बुधवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी जयपुर में 11.0 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, कोटा में 12.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 13.0 डिग्री, जैसलमेर में 8.8 डिग्री, अजमेर में 12.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.5 डिग्री, अलवर में 8.6, जोधपुर में 11.5 डिग्री, माउंट आबू में 6.6 डिग्री, बीकानेर में 8.8 डिग्री, चूरू में 5.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.3 डिग्री, नागौर में 3.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 9.3 डिग्री, करौली में 6.9 डिग्री, दौसा में 8.1 डिग्री और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News