Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में बदल रहा है मौसम, 6 जिलों में बारिश का है अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में बदल रहा है मौसम, 6 जिलों में बारिश का है अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव आने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से 22 जनवरी को 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह प्रदेश में मावठ की संभावना बनी हुई है

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल से 24 जनवरी के बीच एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से के कई हिस्सों में मावठ की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद, 26 से 28 जनवरी के दौरान एक और विक्षोभ भी दस्तक देता नजर आ रहा है। विभाग की ओर से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में मेघगर्जन और बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं शुक्रवारको बारिश का यह सिलसिला जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग तक फैलने की संभावना है। 24-25 जनवरी को मौसम साफ तो होगा, लेकिन पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं घने कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 12.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में डिग्री, जैसलमेर में 10.2 डिग्री, अजमेर में 10.2 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, पिलानी में 12.0 डिग्री, सीकर में 11.0 डिग्री, कोटा में 11.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री, करौली में 8.9 डिग्री, दौसा में 10.3 डिग्री और झुंझुनूं में 11.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:amarujala

Parmarth TV

Trending News