Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राजस्थान में मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश किसानों और आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बनती नजर आ रही है। इसके कारण प्रदेश के तापमान में भी में गिरावट आई है। इससे लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। राजधानी जयपुर सहित मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर औरकोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश देखने को मिली है। तेज बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
गेहूं और चने की फसल खराब हो गई। मौसम विभाग की ओर से आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। विभाग ने सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







