Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। मानसून ने अब राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को प्रदेश के इस क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है। बारिश का दौर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को भी जारी रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के बहुत से जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से आज बांसवाड़ा और डूंगरपुर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर में लोगों को अभी भी भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.3 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू में 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ धौलपुर, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक सहित कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी गया है। आज कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है।
पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहेंगी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लोगों को अभी बारिश की गतिविधियों से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







