Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और आंधी की गतिविधियों में होगा इजाफा | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और आंधी की गतिविधियों में होगा इजाफा | Parmarth TV

Parmarth TV

 इंटरनेट डेस्क। आंधी, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां के कारण राजस्थान में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लोगों को भी अभी ये राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।  मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखने को मिल सकती है।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी तथा आसपास के कई जिलों में लोगों को लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News