Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो आग की तरह वायरल हो जाते हैं। अब एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी एक बार तो शर्म आ जाएगी। अब जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दो लड़कियां आपस में लड़ती नजर आ रही हैं।
खबरों के अनुसार, नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी की लड़कियों के बीच एक छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। ये लड़कियां एक-दूसरे के माता-पिता को लेकर आपस में झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई की दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे। वीडियो में दो लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में बैठी नजर आ रही हैं।
दोनों एक-दूसरे को गालियां दे रही हैं। इस दौरान एक लड़की दूसरी से बोल देती है कि क्या तुम्हारे बाप की जगह है? इससे दूसरी लड़की को गुस्सा आ जाता है और वह सभी के सामने उस पर हमला कर देती है। लाल ड्रेस वाली लड़की, काली ड्रेस वाली लड़की के बाल खींचती नजर आ रही है। आस-पास की लड़कियां उन दोनों को रोकने का प्रयास भी करती हैं।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Latest lafda from Amity University, My today's internet bill is worth it ???? pic.twitter.com/xh90f0bimi
— Chota Don (@choga_don) December 5, 2025
Parmarth TV







