Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों… | Parmarth TV

अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों… | Parmarth TV

जयपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा क मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों का एक और उदाहरण बिना तैयारी के पेट्रोल में बड़ी मात्रा में एथेनॉल मिलाने का फैसला है जिसका नुकसान देश की जनता को कई मोर्चों पर झेलना पड़ रहा है। गन्ने का बड़ा हिस्सा चीनी उत्पादन के बजाय एथेनॉल बनाने में लगाया जा रहा है, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता ही घट गई है।

गहलोत ने कहा कि महज 15 दिन में चीनी की कीमतों में 14 से 17 रुपए प्रति किलो का उछाल आ गया है। यह सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं, एथेनॉल ब्लेंडिंग से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचन रहा है, माइलेज कम हो रहा है जिसमें आमजन का पैसा लग रहा है।

यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है

अशोक गहलोत ने कहा कि यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है। इस पूरे खेल में मुनाफा चंद उद्योगपतियों और सरकार को हो रहा है, त्रस्त सिर्फ आम जनता हो रही है। एथेनॉल उत्पादन से हवा-पानी प्रदूषित होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। केन्द्र सरकार ने बिना पूरी तैयारी किए ऐसा फैसला ले लिया है जिसको देश की जनता भुगत रही है। मोदी सरकार अब जनता का भरोसा खो चुकी है इसलिए जनता को भरोसा नहीं दिला पा रही।

PC: m.rediff

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News