Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी | Parmarth TV

आज कोटा आएंगे Rahul Gandhi, जूली ने सीएम भजनलाल को लिया निशाने पर | Parmarth TV

आज कोटा आएंगे Rahul Gandhi, जूली ने सीएम भजनलाल को लिया निशाने पर | Parmarth TV

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कोटा आएंगे। वह यहां से 'शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' महारैली के माध्यम से आंदोलन की शुरूआत करते हुए शासन व्यवस्था द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने तथा इसके खिलाफ प्रतिरोध की आवाजों को कुचलने के प्रयासों को जोर-शोर से उठाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस की से राहुल गांधी के दौरे को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा पहुंचने से पहले ही भाजपा सरकार की बौखलाहट साफ दिखाई देने लगी है।

पहले कोचिंग संस्थानों, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया गया और अब घबराहट में राहुल गांधी की सभा के पोस्टर-बैनर तक उतरवाए जा रहे हैं। यह साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज और उनके आक्रोश से कितनी भयभीत है।

जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, यह केवल एक रैली नहीं है। यह भाजपा शासन में लगातार हुए पेपर लीक, रद्द हुई परीक्षाओं, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ हुए विश्वासघात के खिलाफ करोड़ों युवाओं की हुंकार है। पोस्टर हटाकर, दबाव बनाकर और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके आप युवाओं के गुस्से और उनके सवालों को नहीं दबा सकते।

मुख्यमंत्री जी, लोकतंत्र पाबंदियों से नहीं, संवाद से चलता है
आप पोस्टर हटा सकते हैं, लेकिन युवाओं के दिलों में उठ रहे सवाल नहीं हटा सकते। आप बैनर उतरवा सकते हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य के लिए लड़ रहे राहुल गांधी के संकल्प को नहीं तोड़ सकते। जितनी कोशिश आवाज दबाने की होगी, उतनी ही ताकत से युवाओं की आवाज गूंजेगी।

मुख्यमंत्री जी, लोकतंत्र पाबंदियों से नहीं, संवाद से चलता है। कोटा से उठने वाली युवाओं की हुंकार सिर्फ राजस्थान ही नहीं, पूरे देश में गूंजेगी और आपकी छात्र-विरोधी नीतियों का जवाब बनेगी।

PC:ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News