Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

एसआईआर को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- भारतीय जनता पार्टी के दिन अब… | Parmarth TV

एसआईआर को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- भारतीय जनता पार्टी के दिन अब… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी निशाना साधा है। गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आज एसआईआर में नाम कटवाने हेतु आपत्ति दर्ज करवाने का आखिरी दिन है। प्रदेशभर में कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा करवाए हैं।  

मेरी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल अध्यक्षों से अपील है कि मुस्तैदी से इस पर नजर रखें एवं किसी भी वैध मत को न कटने दें। प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह है कि संविधान के अनुरूप काम करें, इस बौखलाहट से समझ लें कि भारतीय जनता पार्टी के दिन अब लदने वाले हैं। अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे तो आपको भी किसी न किसी दिन कानून का सामना करना होगा।

कांग्रेस की दूरदर्शी सोच को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने हीरापुरा सैटेलाइट बस टर्मिनल को लेकर भी प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम से जूझता जयपुर मांगे जवाब।

जयपुर में अंदर आने वाली बसों का ट्रैफिक शहर से बाहर ही रोकने के लिए बनाया गया हीरापुरा सैटेलाइट बस टर्मिनल पिछले 2 साल से लगभग बनकर तैयार है, लेकिन सरकार के ‘फीता काटने’ के इंतजार में ताला बंद पड़ा है। बाकी चार सैटेलाइट बस टर्मिनलों का अता-पता नहीं ‌है।

कांग्रेस की दूरदर्शी सोच (मेट्रो, सैटेलाइट टाउन कनेक्टिविटी) को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जयपुर के तमाम नागरिक जाम से परेशान हैं। क्या राजनीतिक द्वेष के लिए जयपुर की जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका जा रहा है?

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News