Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

‘कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा कार्यकर्ता थे’ पूर्व सीएम Gehlot ने सीतारमण को दे दिया है ये करारा जवाब | Parmarth TV

‘कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा कार्यकर्ता थे’ पूर्व सीएम Gehlot ने सीतारमण को दे दिया है ये करारा जवाब | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर दिए बयान पर अपनी प्रतिकि्रया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कह रही हैं कि कोई एक्शन नहीं लिया गया। यह तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत एवं भ्रामक है। राजस्थान पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कुछ ही घंटों में हत्यारों को अरेस्ट किया था। फिर पुलिस से केस लेकर केंद्र सरकार ने जांच एनआईए को दे दी।

तब से 2022 से आज दिन तक 2026 तक कन्हैयालाल का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। आपके नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मैं बार- बार पूछता हूँ कि क्या हुआ हत्यारों को सजा कब मिलेगी तो वो जवाब नहीं देते हैं।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे। इनको अभी तक सजा नहीं मिलने के कारण जनता के मन में आशंका पुष्ट होती जा रही है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण इन दोनों को इतने ओपन एंड शट केस होने के बावजूद इन्हें सजा नहीं दी जा रही है।

जनता समय आने पर आपकी जवाबदेही तय की करेगी
अशोक गहलोत ने कहा कि चुनावों के समय भाजपा ने 5 लाख वर्सेज 50 लाख का झूठ बोलकर इस मुद्दे का इस्तेमाल किया, लेकिन सच यह है कि कन्हैयालाल के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया गया एवं उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी दी गई। चुनाव के बाद अब गृह मंत्री जब भी राजस्थान आते हैं तो इस मुद्दे पर चुप रहते हैं, मामले को गोल कर जाते हैं। देश की जनता यह सब देख रही है और समय आने पर आपकी जवाबदेही तय की करेगी।

PC: m.rediff.

 

Trending News