Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है: Mayawati | Parmarth TV

कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है: Mayawati | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से कांग्रेस को निशाने पर लिया है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से बसपा के समर्थकों से कांग्रेस से सजग रहने को कहा है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है।

मायावती ने आज आज एक्स के माध्यम से कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षो तक केन्द्र की सत्ता में रहकर दलितों के मसीहा व भारतीय संविधान के मूल निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और ना ही उनको भारतरत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया। भला फिर यह पार्टी अब कांशीराम को कैसे इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है?

इसी कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र में अपनी सत्ता के रहते हुये इनके (मान्यवर कांशीराम के) देहान्त होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया तथा ना ही उस समय यू.पी. की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया। इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन व पार्टियाँ आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं।

पार्टियां कांशीराम द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं
अब ये सभी पार्टियां आएदिन क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके कांशीराम द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं। अतः इनके अनुयायी व समर्थक हमेशा इनसे सचेत रहें। ख़ासकर कांग्रेस पार्टी से ज़रूर सजग रहें, जिसकी दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है।

PC:gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News