Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

कांग्रेस नेता Pawan Khera को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांजिट बेल पर लगा दी रोक | Parmarth TV

कांग्रेस नेता Pawan Khera को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांजिट बेल पर लगा दी रोक | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को आज एक बड़ा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दी गई एक हफ्ते की ट्रांजिट बेल पर रोक लगाकर ये बड़ा झटका दियाहै। कांग्रेस नेता को ये बेल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर कथित तौर पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने के मामले में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में दी गई थी।

खबरों के मुताबिक, देश की शीर्ष अदालत के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस.चांदुरकर की बेंच ने कांग्रेस नेता खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से खेड़ा को ये नोटिस असम सरकार की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दी गई अग्रिम (ट्रांजिट) बेल पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हालांकि उच्चतम न्यायायाल की बेंच ने हल्की राहत देते हुए बोल दिया कि अगर पवन खेड़ा असम में अग्रिम बेल के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट का आज का आदेश उनके आड़े नहीं आएगा।

बता दें कि 10 अप्रैल को तेलंगाना हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी। जिसके बाद असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पवन खेड़ा लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलबहै कि पवन खेड़ा ने एक पीसी में सीएम हिमंता और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने हिमंता की पत्नी रिनिकी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट होने का दावा किया था। असम सीएम ने उनके इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया था।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News