Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें | Parmarth TV

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर आज पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों के सिर फूटे। कई लोग इस दौरान घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, आज 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसे

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद कूच को लेकर यहां पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया हैं। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। इससे अफरा-तफरी मच गई। आज संसद से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हुआ है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले: वांगचुक
दूसरी ओर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी सरकार के सामने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी दी है। सोनम वांगचुक की पहली शर्त ये है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। वहीं दूसरी शर्त है कि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। सोनम वांगचुक की तीसरी और आखिरी शर्त ये है कि स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News