Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

क्या Vasundhara Raje के पोते विनायक प्रताप की जल्द होने वाली है राजनीति में एंट्री? इस कारण हो रही है चर्चा | Parmarth TV

क्या Vasundhara Raje के पोते विनायक प्रताप की जल्द होने वाली है राजनीति में एंट्री? इस कारण हो रही है चर्चा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोते की जल्द ही राजनीति में एंट्री हो सकती है। इस प्रकार के कयास वसुंधरा राजे की सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद लगने लगे हैं। दिल्ली में हुई इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।

सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह और अपने पोते-पोती के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचीं। उनके फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह की हो रही है। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान विनायक प्रताप सिंह से उनकी खास बातचीत भी हुई है। इसी कारण अब कयास लग रहे हैं कि विनायक प्रताप सिंह जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। वह दादी वसुंधरा राजे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार किया था विनायक प्रताप सिंह ने मतदान
आपको बता दें कि विनायक प्रताप सार्वजनिक मंचों पर कम ही नजर आते हैं। हालांकि किसी न किसी कारण से सुर्खियों में भी आ जाते हैं।  साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान विनायक प्रताप सिंह ने पहली बार मतदान किया था। वह कुछ जगहों पर वसुंधरा राजे के चुनावी अभियान में भी नजर आ चुके हैं। अभी वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि विनायक प्रताप की राजनीति में एंट्री होती है या नहीं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News