Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

गांधी परिवार को लेकर अब Ashok Gehlot ने दे दिया है ये बड़ा बयान, कहा- भाजपा लगातार… | Parmarth TV

गांधी परिवार को लेकर अब Ashok Gehlot ने दे दिया है ये बड़ा बयान, कहा- भाजपा लगातार… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर लगातार गांधी परिवार को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

 पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि गांधी परिवार की पूरी देश-दुनिया में क्रेडिबिलिटी है। 35 साल से किसी सरकारी पद पर न होने के बावजूद सभी कांग्रेसजनों का विश्वास गांधी परिवार में है। जिस परिवार ने आजादी की लड़ाई में आनंद भवन, स्वराज भवन दान कर दिए, नेहरू जी 10 साल जेलों में रहे, इन्दिरा जी और राजीव जी ने शहादत दे दी, उस परिवार की लोकप्रियता से भाजपा- आरएसएस में हमेशा डर रहा है।

पंडित नेहरू द्वारा 1938 में शुरू किया गया नेशनल हेराल्ड अखबार 2008 में बन्द हो गया। कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से 2016 में इस अखबार को पुन: शुरू किया गया। इस पर आरोप लगाकर भाजपा लगातार गांधी परिवार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए उनसे कई-कई दिन तक पूछताछ की गई।

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर मोदी सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का एक और नायाब उदाहरण है। अप्रेल में चार्जशीट दाखिल करने के 6 महीने बाद ईडी ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है क्योंकि भाजपा सरकार को महसूस हो गया कि ईडी की चार्जशीट कमजोर है।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे

अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे आयकर विभाग हो, ईडी हो या दिल्ली पुलिस, गांधी परिवार और कांग्रेस को केवल राजनीतिक द्वेष से लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे।

PC:  dainiknavajyoti
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News