Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- जहां पीएम खुद आ रहे हों… | Parmarth TV

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- जहां पीएम खुद आ रहे हों… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना पर उन्होंने चिंता जताई है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है, वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी? क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले ऐसी घटना हो जाए तो स्वाभाविक है लोग चिंतित होंगे।

अब HPCL राजस्थान रिफाइनरी मैनेजमेंट की ड्यूटी है कि वो पता करें कि आग लगने के क्या कारण रहे होंगे और आवश्यकता हो तो भारत सरकार या राजस्थान सरकार सोचे कि कोई अगर उसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी है तो वो करवाएं। पीएम की विजिट के पहले आग लग जाए तो कई तरह के प्रश्न खड़े हो जाते हैं।

इस रिफाइनरी का काम 2013 में हमने प्रारंभ कराया था

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि  इस रिफाइनरी का काम 2013 में हमने प्रारंभ कराया था। सोनिया गांधी भी आई थीं, वीरप्पा मोइली आए थे, दुर्भाग्य से बाद में राजनीति ऐसी हुई कि चार साल तक बंद पड़ा रहा प्रोजेक्ट।  फिर दो तीन साल और लग गए। अनफॉर्चूनेटली ये कभी का पूरा हो जाता पर दुर्भाग्य से हो नहीं पाया। अब उम्मीद जगी थी अब तो कल उद्घाटन, उसके बाद में उत्पादन और उसके बाद में राजस्थान के लोगों को सुकून मिलेगा।

 मैं समझता हूं कि उच्च स्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं

स्टेट गवर्नमेंट को टैक्स मिलेगा , रेवेन्यू मिलेगी और रोजगार बढ़ेंगे। पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स साथ बना है और यह देश की आधुनिकतम रिफाइनरी है  तो बहुत बड़ा हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए थी। तो मैं समझता हूं कि उच्च स्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं है। अब पता नहीं आग में कितना नुकसान हुआ है, किस तरह का हुआ है, कितने दिन में, 10 दिन में, एक महीने में कब शुरू करें, वो  मैनेजमेंट बता सकता है।

PC: etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News