Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है: Bhajanlal | Parmarth TV

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है: Bhajanlal | Parmarth TV

जयपुर। सीएम भजनलाल ने एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को लेकर बड़ी बात ही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से आज कहा कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते राजस्थान के मजबूत कदम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है। 11 लाख से अधिक नए घरेलू बिजली कनेक्शन, 2.18 लाख से अधिक कृषि कनेक्शन और सुचारू विद्युत आपूर्ति से आज प्रदेश के आमजन और किसानों को अभूतपूर्व राहत मिली है।

पीएम मोदी ने किसान के जीवन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया
भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारत का किसान हमारे राष्ट्र की आत्मा, समृद्धि का आधार और विकसित भारत के संकल्प का सबसे सशक्त वाहक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में किसान के जीवन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। पीएम-किसान सम्मान निधि से लेकर फसल बीमा, पीएम-कुसुम और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों के चेहरे पर विश्वास की नई मुस्कान आई है। खेतों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाकर और उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर किसान परिवारों के सपनों को नई उड़ान दी गई है।

जब किसान समृद्ध होता है तब गांव समृद्ध होते हैं
सीएम भजनलाल ने कहा कि जब किसान समृद्ध होता है तब गांव समृद्ध होते हैं और जब गांव आगे बढ़ते हैं, तब राष्ट्र विकास के नए शिखरों को छूता है। देश के अन्नदाता के चेहरे पर आई संतोष और आत्मविश्वास की यह मुस्कान ही प्रधानमंत्री जी के किसान-समर्पित नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News