Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV

पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण: Bhajanlal | Parmarth TV

पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण: Bhajanlal | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया' से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है, जिसने 140 करोड़ भारतवासियों का मस्तक गर्व से ऊँचा किया है। प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया”से सम्मानित किए जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते सम्मान को दर्शाता है। आज विश्व के अनेक देश भारत को एक भरोसेमंद और सशक्त राष्ट्र के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि अब तक 28 देशों ने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान और गौरव का प्रतीक है।

भारतीय के लिए अत्यंत गौरव एवं गर्व का विषय: प्रेमचन्द्र बैरवा
उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द्र बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ;ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपियासे सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गौरव एवं गर्व का विषय है। यह ऐतिहासिक सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति एवं प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है, जिसने 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक विश्व पटल पर गर्व से ऊँचा किया है। माननीय प्रधानमंत्री को इस वैश्विक सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News