Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश की: Gehlot | Parmarth TV

पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश की: Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी के वक्तव्य को लेकर भी बड़ी बात कही है।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक है और यह कांग्रेस का ही विजन है। पिछले पच्चीस-तीस वर्षों में लाखों महिलाओं का ग्रासरूट पॉलिटिक्स में राजनीतिक तौर पर नेतृत्व करने का पूरा-पूरा श्रेय स्व. राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी को जाता है, जिन्होंने पंचायती राज और स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की थी। यह राजीव गांधी का सपना था।

अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी इस मौके पर राजीव गांधी को याद करते और यूपीए सरकार के प्रयासों की बात करते, तो सदन में पक्ष-विपक्ष में अच्छा माहौल बनता, लेकिन मोदी ने अपने वक्तव्य में देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश की और यह जताने का प्रयास किया जैसे महिला आरक्षण का कांग्रेस सहित विपक्षी दल विरोध कर रहे हों, जबकि सत्य यह है कि महिला आरक्षण के सभी पक्षधर हैं।

गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी के पास आज फिर मौका था कि वे पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलते, लेकिन उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल भी देशवासियों को मिसलीड करने के लिए किया। क्या प्रधानमंत्री ने इतने महत्वपूर्ण विषय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से चर्चा की?

महिला आरक्षण के खिलाफ कोई नहीं
महिला आरक्षण के खिलाफ कोई नहीं है, परन्तु इसकी आड़ में परिसीमन करने का प्रयास किया जा रहा है। क्या परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण के राज्यों सहित सभी राज्यों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से चर्चा हुई है? यह भी याद दिलाना जरूरी है कि यह कांग्रेस की ही सोच थी कि देश को प्रथम महिला राष्ट्रपति के तौर पर प्रतिभा पाटिल मिलीं और महिला प्रधानमंत्री श्रीइंदिरा गांधी हुईं। मीरा कुमार महिला स्पीकर हुईं और भी अनेक पदों पर महिलाओं ने नेतृत्व किया है। हालांकि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आज तक कोई महिला नहीं बन सकी है।

PC:firstindia

Trending News