Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

 पेपर लीक के खिलाफ Rahul Gandhi राजस्थान से करेंगे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत | Parmarth TV

 पेपर लीक के खिलाफ Rahul Gandhi राजस्थान से करेंगे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत | Parmarth TV

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक के खिलाफ राजस्थान से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा जिले में स्टूडेंट सम्मेलन करेंगे।

इस सम्मेलन में वह पेपरलीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर स्टूडेंट्स से बात करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं के लिए लगातार आवाज उठाने में एक विश्वसनीय आवाज बनकर उभरे हैं।

इन जगहों पर आयोजित करवाए जाएंगे स्टूडेंट सम्मेलन
केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कोटा के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस की ओर स्टूडेंट सम्मेलन आयोजित करवाए जाएंगे।इन सम्मेलनों में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, युवा संगठनों, शिक्षकों और पेपरलीक घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाया जाएगा।

पेपरलीक के खिलाफ राहुल गांधी राजस्थान से करेंगे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के इस देशव्यापाी आंदोलन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी आंदोलन। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कोटा, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में 4 विशाल महारैलियाँ आयोजित करने जा रही है। देशभर से छात्रों को इस आंदोलन के लिए संगठित किया जाएगा। शिक्षा, अवसर और युवाओं के भविष्य के लिए लड़ाई जारी है। प्रतिरोध जारी है।

PC:thestatesman

Trending News