Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगने पर Ashok Gehlot ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को… | Parmarth TV

बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगने पर Ashok Gehlot ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजय दिवस के अवसर पर बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को एक्स के माध्यम से कहा कि मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक विजय दिवस के अवसर पर कल बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगे।

प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में बांग्लादेश को आजादी भारत ने दिलवाई और भारत के साथ बांग्लादेश के अच्छे संबंध रहे, परन्तु दोनों देशों के संबंधों में ऐसी कटुता आना बेहद चिंताजनक है। बांग्लादेश के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते भी हैं। उत्तर पूर्व के राज्यों का तो रोजमर्रा का व्यापार तक बांग्लादेश के साथ चलता है जो अभी रुक गया है।

बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है

बांग्लादेश के आशुपुर में 1971 के युद्ध में योगदान देने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बन रहे मेमोरियल का काम भी बंद है। वहां हिन्दू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, लेकिन भारत सरकार का इस विषय में अभी तक कोई पक्ष सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है। 

यह भी विचारणीय है कि बांग्लादेश युद्ध विजय के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्दिरा गांधी को दुर्गा कहा था, परन्तु कल विजय दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर कोई आयोजन देशभर में नहीं रखा गया। बांग्लादेश युद्ध में भारतीय सेना ने 90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण करवाया था जो इतिहास की एक बड़ी घटना है। क्या यह हम सब की जिम्मेदारी नहीं है कि नई पीढ़ी तक इतनी बड़ी ऐतिहासिक घटना को बताया जाए और इस विजय का जश्न मनाया जाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश में बढ़ रहे भारत विरोधी माहौल और हिन्दू अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। भारत सरकार को कूटनीतिक चैनलों से सुनिश्चित करना चाहिए कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को ऐसी घटनाओं के बारे में सख्ती बरते जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले जैसे हो सकें।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News