Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का राजस्थान दौरा आज, मिल रहे हैं ये संकेत | Parmarth TV

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का राजस्थान दौरा आज, मिल रहे हैं ये संकेत | Parmarth TV

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को प्रदेश में आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम मना जा रहा है। नितिन नबीन का जयपुर एरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक पार्टी के कार्यकताओं द्वारा राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किए जाने का कार्यक्रम है। भाजपा मुख्यालय से पहले महिला मोर्चा की ओर से राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ नितिन नबीन की अगुवाई की जाएगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले टोंक पहुंचेंगे
खबरों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले टोंक पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:45 बजे वह भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद इसी मंच से डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं उनके द्वारा जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।नितिन नबीन टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किए जाने का कार्यक्रम है।

PC:jammukashmirnow

Trending News