Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है: Rahul Gandhi | Parmarth TV

भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है: Rahul Gandhi | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा नगरी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद किया। इस संबंध में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है।  


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है।  जरा सोचिए – देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ नीट की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं – इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है। हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक – या तो सपने देखने नहीं दिए गए या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। ‘छात्रों की गूंज’सिर्फ अभियान नहीं – एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।


छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई: गहलोत

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज कोटा की ऐतिहासिक धरती से युवाओं का भविष्य बचाने के लिए छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है। तमाम अड़चनों के बावजूद उमड़े हज़ारों छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के बीच हमारे नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की कमियों, पेपर लीक और व्यवस्थागत विफलताओं पर खुलकर संवाद किया।

यह कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि उन लाखों नौजवानों की बुलंद आवाज थी जो सरकारी सिस्टम की मार झेल रहे हैं। राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि उनके हक की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है।

PC:  x

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News