Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची | Parmarth TV

खेल डेस्क। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 95 रन से करारी शिकस्त दी।

मंधाना और शेफाली की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 114 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम की ये महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। स्मृति ने 47 गेंदों पर 74 रन बनाए। इसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली ने 38 बॉल पर 55 रन का योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदा प्रदर्शन कर मैच अपनी झोली में डाल लिया।

शेफाली वर्मा ने भी बल्ले के बाद गेंद के साथ किया कमाल
भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी ने 4 ओवर में 19 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं शेफाली वर्मा ने भी बल्ले के बाद गेंद के साथ कमाल करते हुए 3.2 ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। इससे नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ढेर हो गई। स्मृति मंधाना को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस जीत से भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीष पर पहुंच गई है।

PC:mandhana
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News